JanjgirChampa Arrest : आइसक्रीम मांगने की बात को लेकर दुकान संचालक और उसके बेटों से मारपीट करने वाले फरार 3 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बेल्ट, डंडा जब्त

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने बनाहिल गांव में दुकान संचालक और उसके बेटों से मारपीट करने वाले फरार 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी कुलदीप खूंटे, आशीष खूंटे, मनीष खूंटे तीनों नरियरा गांव के रहने वाले है. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्ट, डंडा को जब्त किया गया है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 147, 148, 149, 294, 506, 323, 327, 427,।452 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

दरअसल, 21 जून को बनाहिल गांव के दुकान संचालक रामनाथ कैवर्त और उसके बेटों से आरोपी धर्मेंद्र अपने अन्य साथियों के साथ दुकान में मनपसंद आइसक्रीम की मांग करने लगा. पसंद की आइसक्रीम नहीं मिलने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर बेल्ट, डंडे से मारपीट करने लगे. इससे दुकान संचालक और उसके बेटों को चोट आई थी.

मामले मुलमुला पुलिस ने फरार नरियरा गांव के आरोपी कुलदीप खूंटे, आशीष खूंटे और मनीष खूंटे को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!