JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 108 लीटर महुआ शराब जब्त, पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने महुआ शराब बेचने वाले दो आरोपी राजकुमार गोंड़, कमल कुमार केंवट को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में देखते हुए जिला पुलिस द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Big News : बिना अनुमति हो रही थी प्रार्थना सभा, हंगामा हुआ तो पहुंची पुलिस, 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. इस पुलिस ने मौके पर दबिश देकर कुटराबोड़ से आरोपी राजकुमार गोंड़ के कब्जे से 100 लीटर और इंदिरा नगर के कमल कुमार केंवट के पास से 8 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने कुटराबोड़ से आरोपी राजकुमार गोंड़ और इंदिरा नगर से कमल कुमार केंवट को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Son Murder : पिता की हैवानियत, 5 साल के बेटे की हत्या की, गिरफ्तारी के बाद पहुंचा जेल, आरोपी पिता ने इस तरह बेरहमी से मार डाला... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!