JanjgirChampa Big Accident : बोलेरो ने बाइक सवार मां-बेटा को कुचला, बेटे की मौके पर ही मौत, मां की हालत गम्भीर, बलौदा पुलिस कर रही तफ़्तीश

हरीश साहू, जांजगीर-बलौदा. बलौदा थाना क्षेत्र के मधइपुर गांव में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया. हादसे में बाइक चला रहे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. बाइक में सवार मां को गम्भीर चोट आई है, जिसका बलौदा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद बोलेरो लेकर ड्राइवर फरार हो गया है. घटनाकारित बोलेरो की पहचान हो गई है. मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है.दरअसल, जांजगीर क्षेत्र के खोखसा ग़ांव के आशीष साहू, अपनी मां भगवती के साथ बाइक में खिसोरा गांव जा रहे थे. वे मधईपुर गांव पहुंचे थे कि तेज रफ्तार बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया. हादसे में बाइक चला रहे बेटे आशीष साहू की मौत हो गई है. मां भगवती गम्भीर रूप से घायल हुई है. हादसे के बाद दोनों को बलौदा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने आशीष को मृत घोषित कर दिया, वहीं गम्भीर हालत में मां का इलाज किया जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि घटनाकारित वाहन बोलेरो की पहचान हो गई है. मामले में जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!