टी-20 में इस बल्लेबाज का जलवा ​बरकरार, पूरे किए 100 छक्के, ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज…लिस्ट देखिए

नई दिल्ली वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे तीसरे T20 मैच में टीम इंडिया के स्टार सूर्य कुमार ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। दरअसल, वेस्टइंडीज ने हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य था। जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 3 विकेट पर 164 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

 



टेस्ट डेब्यू पर धमाल मचाने वाले यशस्वी जायसवाल टी20 में कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। इस शृंखला में संघर्ष कर रहे गिल ने 11 गेंदों पर 6 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने सारी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और कैरिबियाई गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

वेस्टइंडीज के 159 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब रही। लेकिन सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने शानदार पार्टनरशिप कर मुश्किल से निकाल लिया। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच तीसरे विकेट के लिए 87 रनों की पार्टनरशिप हुई। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में धमाकेदार पारी खेलने के दौरान सूर्या ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने T20I में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। इस मामले में वो वेस्टइंडीज के खिलाड़ी एवीन लूइस के बाद दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बने।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा 14वां T20I अर्धशतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव पहली बार इस सीरीज में अपने बल्ले से जौहर बिखेरने में कामयाब रहे। उन्होंने टी20आई करियर का 14वां अर्धशतक पूरा किया। सूर्या ने 44 गेंदों पर 83 रनों की पारी के दौरान 10 चौके और 4 छक्के जड़े।

T20I में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

एवीन लूइस- 42 पारी

सूर्यकुमार यादव- 49 पारी

क्रिस गेल- 49 पारी

कॉलिन मुनरो- 57 पारी

ऐरोन फिंच- 70 पारी

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!