CG भाजपा का दावा, बदलेगी सरकार, पहले करेंगे PM आवास की फ़ाइल पर साइन फिर होगी CM पद की शपथ

रायपुर : चुनावी महीने के करीब आने के साथ ही विपक्षी दल भाजपा और सत्ताधारी कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप और सियासी जुबानी हमले तेज होते जा रहे हैं। भाजपा जहाँ एक तरफ सरकार को घेरने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ रही हैं और बदलाव का दम्भ भर रही हैं तो दूसरी तरफ सत्ताधारी कांग्रेस अपने पांच सालों के काम के बूते सरकार में वापसी का दावा कर रही हैं।

 



इसी बीच आज भाजपा के प्रदेश प्रमुख अरूण साव ने प्रेसवार्ता ली और राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पीएम आवास के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि उनकी सरकार बनते ही पहले पीएम आवास के फाइलों पर साइन होगा जिसके बाद मुख्यमंत्री की शपथ ली जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

अरुण साव ने प्रेसवार्ता में कहा कि बारिश के बीच मकान नहीं होने से प्रदेश के गरीबजनों को समस्याएं उठानी पड़ रही है। दूसरी तरफ राज्य के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को फिर से एक बार पत्र लिखा है। यह पत्र लिखकर उन्होंने गरीबों के जख्मों पर नमक छिड़का है। इसी तरह से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी पंचायत मंत्री रहते हुए पत्र लिखा था इस तरह भूपेश सरकार हर वर्ग को धोखा दे रही है।

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

अरुण साव ने कहा कि प्रदेश की जनता अच्छे से जान चुकी है, अब सरकार के जाने का समय है। इस बार की चुनाव में बीजेपी सरकार आ रही। प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि सरकार बदलते ही पहले प्रधानमंत्री आवास के फाइन पर साइन होगा जिसके बाद ही मुख्यमंत्री की शपथ होगी।

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!