JanjgirChampa Big Update : टैंकर से 10 साल की बच्ची को कुचलने का मामला, 4 घण्टे बाद खत्म हुआ चक्जाजाम, आक्रोशित परिजन ने सड़क पर शव रखकर किया था चक्काजाम, मौके पर पहुंचे थे SDM, ASP और DSP, …इस आश्वासन पर ग्रामीण हुए शांत, पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के मेंऊभाठा में तेज रफ्तार टैंकर के कुचलने से 10 साल की बच्ची की मौत के मामले में 4 घण्टे तक आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पामगढ़ SDM, ASP और DSP पहुंचे थे.

 



तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया था. यहां वाहन मालिक की ओर से 25 हजार रुपये, स्थानीय जनप्रतिनिधि गोरेलाल बर्मन और नीरज खूंटे की ओर से 10-10 हजार रुपये, प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

दरअसल, कोसला गांव से अपनी मां के साथ 10 साल की तनु, डोंड़की गांव गई थी और राखी बांधकर बस से मेंऊभाठा लौटी थी. यहां 10 साल की बच्ची सड़क किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार टैंकर ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

इधर, समझाइश पर 4 घण्टे बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शांत हुए. हादसे के बाद घटनाकारित वाहन लेकर ड्राइवर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है. मामले में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

error: Content is protected !!