JanjgirChampa Complain : इकरारनामा निष्पादित कराकर धोखाधड़ी करने का आरोप, SP से हुई शिकायत, SDOP ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. खरौद में इकरारनामा निष्पादित कराकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है. मामले में एसपी से शिकायत की गई है और न्याय की गुहार लगाई गई है.

 



शिकायत में लक्ष्मी प्रसाद यादव, परमेश्वरी यादव और रामप्रसाद यादव ने बताया है कि उसकी माता फोटोबाई ने महात्माराम सोनी से जमीन के एवज में 3 लाख रुपये उधार लिया था और इसके बाद रकम को उसकी माता ने वापस लौटा दिया था. जब उसकी माता का देहांत हुआ तो महात्माराम सोनी के द्वारा 13 लाख 46 हजार रुपये लेने की बात कही गई और धोखे से जमीन बिक्री के लिए इकरारनामा लिखवा लिया. ऋण पुस्तिका की मांग करने पर महात्माराम सोनी ने देने से इनकार कर दिया. इसके बाद एसपी को मामले की शिकायत की गई है और जांच कर न्याय की गुहार लगाई है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

मामले में महात्माराम सोनी का कहना है कि शिकायत झूठी है. उनके पास सभी दस्तावेज हैं. इधर, एसडीओपी यदुमणि सिदार ने कहा है कि शिकायत मिली है, जिसके आधार पर जांच की जाएगी. जांच में जो बातें आएंगी, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!