JanjgirChampa News : नवागढ़ ब्लाक के दिव्यांग बच्चों को इंजी. रवि पाण्डेय ने किया सहायक उपकरणों का वितरण

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ विकासखण्ड के विभिन्न गांवों के विभिन्न कोटि के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा के माध्यम से शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ते हुए हर क्षेत्र में उनकी सहभागिता सुनिश्चित कराने 14 अगस्त सोमवार को सदर स्कूल जांजगीर स्थित रिसोर्स रूम में 9 दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया।

 



आयोजन के मुख्य अतिथि इंजी. रवि पाण्डेय सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी रहे

सहायक उपकरणों को समग्र शिक्षा एपीसी दिनेश सोनवान, बीआरसीसी रिषीकांता राठौर, बीआरपी अंजू मिश्रा सहित पालकों के मौजूदगी में दिव्यांग मयंक सूर्यवंशी को रोलेटर, शारदा सूर्यवंशी को ट्रायसायकल, भवानी प्रसाद को ट्रायसायकल, जानकी कौशले को श्रवण यंत्र, रीति यादव को व्हील चेयर, अंशु यादव को व्हील चेयर, गुनगुन यादव को व्हील चेयर, नीरज कहरा को मोबाईल, अनिकेत को ब्लाइंड किट, चश्मा व मोबाईल का वितरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि इस पहल से बौद्धिक दिव्यांग, दृष्टिहीन, मूकबधिर बच्चों को समाज की हर गतिविधि में जुड़ने का अवसर प्रदान होगा। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के सुखद भविष्य की मंगल कामना की।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

इस संबंध में बीआरसीसी समग्र शिक्षा नवागढ़ रिषीकांता राठौर ने बताया कि समावेशी शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को विद्यालय में नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इसके लिए बच्चों के दिव्यांगता के अनुरूप निःशुल्क सहायक उपकरणों का आज वितरण किया गया है। एपीसी दिनेश सोनवान ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चों को आज सहायक उपकरण प्रदान किया जा रहा है जिसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल करना है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों सहित पालकगण परसराम सूर्यवंशी, सीताराम रायसागर, नीलकंठ कौशले, लाला यादव, जय यादव, लक्ष्मीनारायण, प्राथमिक व पूर्व माध्य.शाला सदर के शिक्षकगण, सफाईकर्मी सूरज आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!