JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी रायगढ़ से गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी राजा श्रीवास उर्फ राजू के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 (2), पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने नाबालिग लड़की को आरोपी राजा श्रीवास के कब्जे से बरामद किया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर भगा ले गया है. इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी.

जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग लड़की 20 वर्षीय आरोपी राजा श्रीवास उर्फ राजू निवासी खाल्हेपारा अमलीडीह तराईमाल रायगढ़ के कब्जे में है. इस पर पुलिस ने आरोपी राजा को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!