Petrol to CNG Car Conversion Cost: पेट्रोल की चिंता छोड़ कार में लगावाए CNG, जानें कितना आएगा खर्च और क्या है इसके फायदे-नुकसान

पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद से लोगों का मंथली बजट बिगड़ गया है। कार चलाने वाले लोगों को पेट्रोल कार चलाना बहुत महंगा पड़ रहा है। जिसके चलते लोग CNG कार की ओर रुख कर रहें है। हालांकि CNG कार की डिमांड पहले से ही है लेकिन पेट्रोल की कीमतों में लगातार इजाफे को देखते हुए कई लोग अपनी गाड़ी में CNG किट भी लगवा रहे है। आप भी अगर अपनी पेट्रोल पर चलने वाली कार में सीएनजी किट लगवाने का सोच रहे हैं तो पहले कुछ जरूरी सवाल हैं जिनके जवाब आप लोगों को पता होने चाहिए, नहीं तो बाद में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

 



किस कार में लगाई जा सकती है CNG?

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

सबसे पहला सवाल जिसका जवाब आपको पता होना चाहिए वह यह है कि आखिर किस कार में लगाई जा सकती है CNG? केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, केवल उन्हीं गाड़ियों में आप सीएनजी लगा सकते हैं जिसका वजह 3.5 टन से कम होगा। इसका मतलब यह है कि कार में सीएनजी किट लगाने से पहले आपको अपनी कार का सही वजन पता होना चाहिए।

इन बातों का रखें ख्याल

अगर आपकी कार का वजन तय किए नियमों के अनुसार है तो पेट्रोल कार में सीएनजी किट लगाने से पहले आपको इस बात को ध्यान रखना है कि आप किट केवल ऑथोराइज्ड डीलर से ही खरीदें। सीएनजी किट लगवाने के बाद पक्का बिल लेना ना भूलें।
कितना आएगा खर्च?

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

मार्केट में कार में लगने वाली सीएनजी किट की कीमत 25 हजार से 45 हजार रुपये तक हो सकती है। सीएनजी किट लेने के बाद इस बात को जरूर चेक कर लें कि किट में कोई भी दिक्कत ना हो और किट केवल ट्रेन्ड मैकेनिक से ही लगवाएं।

CNG Kit के फायदे-नुकसान

वो कहते हैं ना कि हर चीज के फायदे हैं तो नुकसान भी हैं, पेट्रोल कार को सीएनजी में बदलने का फायदा यह है कि पेट्रोल की तुलना सीएनजी सस्ती पड़ती है और कार का माइलेज भी बढ़ जाता है। लेकिन वहीं, अगर आपने कंपनी से सीएनजी किट वाली कार नहीं ली है और बाहर से किट लगवाई तो है सेफ्टी से जुड़ी दिक्कतें सामने आ सकती हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!