हाउस पार्टी में मेहमानों को सर्व करें कुछ डिफरेंट और हेल्दी ‘बाबा घनौश’, हर कोई करेगा आपके इस मेहनत की तारीफ

नई दिल्ली. अगर आप हाउस पार्टी प्लान कर रहे हैं और अपने गेस्ट को कुछ अलग खिलाना चाहते हैं, तो ट्राई करें कोई नई और टेस्टी डिश। इसमें आपकी मदद करने के लिए हम लेकर आए हैं एक रेसिपी, जो स्योर जीत लेगी सबका दिल। पार्टी में चार चांद लगाने वाली मध्य एशिया की यह डिश टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी है। मतलब आप घर आए मेहमान सेहत की फ्रिक किए बिना इसका लुत्फ उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं मशहूर लेबनानी डिप बाबा गनोश की रेसिपी।

 



माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, कू ऐप पर मशहूर शेफ मेघना ने इसकी रेसिपी शेयर की है। वह कहती हैं कि जब पार्टी स्टार्टर या हेल्दी डिप्स की बात आती है, तो मिडिल ईस्टर्न डिप्स हमेशा ही सबके फेवरेट होते हैं। फिर चाहे वो हम्मस हो, मुहम्मरा हो या बाबा गनोश। तो आज जानिए बैंगन से बनने वाले बाबा गनोश की आसान सी रेसिपी। जैसे हम बैंगन का भर्ता बनाने के लिए बैंगन को भूनते हैं, इसके लिए भी गोल बैंगन को भूनना पड़ता है। इस डिप को पिज्जा ब्रेड या खीरा, गाजर जैसी सब्जियों के साथ सर्व कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

बाबा गनोश बनाने की विधि
– सबसे पहले भर्ते वाला गोल बैंगन को गैस की आंच, बार्बेक्यू, चारकोल या चूल्हे पर भून लें, जिससे इसकी बाहरी त्वचा जल जाए और यह मुलायम हो जाए।

– अब इसे एक बर्तन में ढंककर 10 मिनट के लिए अलग रख दें।

– अब एक पैन में थोड़ा तेल डालें। फिर इसमें आधा टीस्पून पिसी धनिया, पिसी मिर्च, भुना हुआ जीरा और चुटकी भर हल्दी डाल दें।

– अब इस तेल में उबले हुए थोड़े छोले डाल देंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

– आखिरी में इसमें स्वादानुसार नमक डाल देंगे।

– फ्राइड छोले ऑप्शनल हैं, चाहें तो इसे इस्तेमाल करें या नहीं, ये आपके ऊपर है।

– अब बैंगन का छिलका निकाल लें और इसे अच्छी तरह से चॉप कर लें।

– इस दौरान बैंगन में बारीक कटा हुआ लहसुन मिलाकर फिर से इसे चॉप करें।

– अब बैंगन में दो टेबल स्पून ताहिनी पेस्ट (सफेद तिल का पेस्ट) डालें।

– फिर इसमें दो टेबलस्पून सुखाया गया दही (हंग कर्ड) डाल दें।

– अब इसमें आधा नींबू का रस और स्वादानुसार नमक डाल दें।

– आप चाहें तो इसे थोड़ा चटपटा बनाने के लिए हरी मिर्च भी डाल दें और फिर अच्छे से मिला दें।

– बस तैयार हो गया आपका बाबा गनोश।

प्लेन प्लेट में बाबा गनोश को डालकर इसके ऊपर थोड़ा सा ऑलिव ऑयल, हल्का सा लाल मिर्च पाउडर और मसालेदार छोले, हरा धनिया और महीन कटी हुई लाल शिमला मिर्च डालकर सर्व करें और बेहतरीन स्वाद का मजा लें।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!