Sakti Big Accident : ट्रेलर ने सड़क पर पैदल जा रहे 2 युवकों को कुचला, मौके पर ही 1 युवक की हुई मौत, 1अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल, आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, डभरा-खरसिया मुख्यमार्ग पर आवागमन बाधित, मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. फगुरम चौकी क्षेत्र के सुखदा गांव में ट्रेलर के कुचलने से एक युवक की मौत हो गई है और एक युवक गंभीर घायल हुआ है. आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने डभरा-खरसिया मुख्यमार्ग पर चक्काजाम कर दिया है, जिससे आवागमन बाधित है.

 



फगुरम चौकी प्रभारी वीरेंद्र मनहर ने बताया कि सुखदा गांव के गणेश बरेठ और विजय चंद्रा, सड़क पर पैदल जा रहे थे, तभी ट्रेलर ने दोनों युवक को अपनी चपेट ने लिया, जिससे गणेश बरेठ की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं विजय चंद्रा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

इधर, परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर डभरा-खरसिया मार्ग चक्काजाम कर दिया है, जिससे आवागमन बाधित है और मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!