Sakti Big News : फाइलेरिया की दवा खाकर छात्राओं की तबियत बिगड़ी, 6 छात्राओं को एम्बुलेंस की मदद से CHC मालखरौदा में कराया गया भर्ती, सूचना के बाद मालखरौदा BMO भी पहुंचे थे स्कूल

सक्ती. मालखरौदा ब्लॉक के कुरदा गांव के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में फाइलेरिया की दवा खाने छात्राओं की तबियत बिगड़ गई. स्कूल की 6 छात्राओं को एम्बुलेंस की मदद से सामादायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही मालखरौदा बीएमओ भी टीम के साथ स्कूल पहुंच गए थे.

 



दरअसल, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कुरदा में फाईलेरिया की दवा छात्राओं ने खाई. इसके बाद छात्राओं की तबियत बिगड़ गई और 6 छात्राओं बबली, पूजा कुर्रे, शिवानी, यशोदा, किरण, आंचल टंडन की तबियत काफी खराब हो गई, जिसे एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा ले जाया गया, जहां सभी का इलाज किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

मामले में मालखरौदा बीएमओ डॉ. कृष्णा सिदार ने बताया कि सभी छात्राओं का बेहतर इलाज किया गया है और सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!