इस हफ्ते की सबसे बेस्ट डील, 2,000 रुपये सस्ता मिल रहा है Samsung का धाकड़ 5G फोन..

अमेज़न पर ग्राहकों को एक से बढ़ कर एक डिस्काउंट पाने का मौका दिया जा रहा है. इस बीच अमेज़न पर ‘टॉप डील्स ऑफ द वीक’ के तहत कई फोन पर तगड़ी छूट दी जा रही है. ऐसे में अगर आप भी कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए सैमसंग के पॉपुलर फोन पर काफी बेस्ट डिस्काउंट दिया जा रहा है. दी गई जानकारी के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी M14 5G को ग्राहक 17,990 रुपये के बजाए 14,990 रुपये में मिल रहा है.



 

 

 

खास बात ये है कि इफेक्टिव प्राइज़ के तहत 12,990 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अलावा ऑफर बैनर से ये भी मालूम हुआ है कि फोन पर बैंक ऑफर के तहत 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है.

इसे भी पढ़े -  राहौद के सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में रंगपंचमी पर होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

 

फीचर्स के तौर पर सैमसंग के इस गैलेक्सी M14 5G में 6.6 इंच का PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो फुल HD+ रेजोलूशन के साथ आता है. इसकी स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है.

 

 

 

ग्राहक इस फोन को सिल्वर, ब्लू और डार्क ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. सैमसंग का ये फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 पर काम करता है. फोन 6GB रैम + 128GB तक के स्टोरेज के साथ आता है. कंपनी ने इसमें डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने का ऑप्शन भी दिया है.

 

 

 

कैमरे के तौर पर सैमसंग गैलेक्सी M14 5G के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें f/1.8 अपर्चर और PDAF के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

 

 

 

इसके अलावा इसमें मैक्रो और डेप्थ शॉट्स के लिए दो 2-मेगापिक्सल सेंसर के साथ ऐड किया गया है. फोन में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसका कैमरा 1080p रेज़ोलूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते है.

 

 

 

पावर के लिए फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 25W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के सपोर्ट के साथ आती है. कंपनी ने अब तक अपने बजट फोन में 15W तकनीक की पेशकश की है. जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने फोन के रिटेल बॉक्स में चार्जर नहीं दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!