प्यार में खाया कई बार धोखा, एक से दिल लगाने पर डूबने से बचा करियर, 47 की उम्र में मचा रहीं गदर

नई दिल्ली: फिल्मी सितारों की बचपन की तस्वीरें देखना और उन्हें पहचाना अब किसी मुश्किल पहेली से कम नहीं रह गया है. फैंस अपने फेवरेट स्टार्स को पहचानने का चैलेंज लेते हैं और कई बार जीत भी जाते हैं. लेकिन आज बॉलीवुड की जिस खूबसूरत एक्ट्रेस के बचपन से हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं, शर्त लगा लीजिए उन्हें पहचानने में आप के पसीने छूट जाएंगे. चलिए आपको हिंट के लिए बता देते हैं इन दिनों बॉलीवुड से लेकर बॉक्स ऑफिस तक इस खूबसूरत एक्ट्रेस के ही चर्चे हैं. हर किसी की जुबां पर इनका ही नाम है. यूं कहें तो इन्होंने इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में गदर मचा रखी है. शायद आप तो आपने इस प्यारी सी बच्ची को पहचान ही लिया होगा.

 



इनकी फिल्म मचा रही है गदर

जी हां बिल्कुल सही पहचाना आपने. अपनी नानी के साथ ब्लैक एंड वाइट तस्वीर में दो चोटी किए हुए नजर आ रही यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की जिनकी फिल्म गदर 2 ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से गदर मचा रखी है. आपको बता दें कि 9 जून साल 1975 को खूबसूरत अभिनेत्री का जन्म मुंबई में हुआ था. पिता अमित और मां आशा से मिलकर बना अमीषा. महज़ 5 साल की उम्र से ही अमीषा पटेल में भरतनाट्यम का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था. हालांकि ग्रेजुएशन के बाद कुछ वक्त तक उन्होंने एक कंपनी में इकोनॉमिक्स एनालिस्ट के तौर पर काम भी किया. लेकिन वो कहते हैं ना कि किस्मत में कुछ और लिखा हो तो उसे पाने का रास्ता अपने आप मिल जाता है. ऐसा ही हुआ हमेशा के साथ जब राकेश रोशन ने उन्हें एक इवेंट में डांस करते हुए देखा और अपने बेटे ऋतिक रोशन के साथ कहो ना प्यार है मैं लॉन्च करने का मन बना लिया.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

विक्रम भट्ट से रिश्ते का पड़ा करियर पर असर

अमीषा पटेल उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. लेकिन फिर एक गलती से उनका करियर डूबने की कगार तक पहुंच गया था. अमीषा पटेल का ना कई लोगों से जुड़ा जिनमें से एक नाम रणबीर कपूर का भी था. सबसे पहले अमीषा पटेल का नाम विक्रम भट्ट से जुड़ा दोनों का प्यार काफी ज्यादा चर्चा में रहा लेकिन विक्रम पहले से शादीशुदा थे और अमीषा पटेल से 8 साल बड़े भी थे. घरवालों को दोनों का यह रिश्ता मंजूर नहीं था. वो वक्त था जब अमीषा पटेल और विक्रम भट्ट के रिश्ते में दूरी आ गए और अमीषा के करियर की नाव डूबने लगी. इसके अलावा अमीषा पटेल का नाम कुछ और लोगों से भी जुड़ा लेकिन कोई भी रिश्ता मुकम्मल नहीं हो पाया.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

अपने पिता के खिलाफ दर्ज कराया केस

यही नहीं अमीषा पटेल ने अपने पेरेंट्स के खिलाफ केस दर्ज कराया और 12 करोड़ का हर्जाना भी ठोका. इन सबके बीच अमीषा पटेल की छवि काफी खराब हो गई थी और उनकी तीन फिल्में, ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’, ‘क्या यही प्यार है’ और क्रांति बैक टू बैक फ्लॉप साबित हुईं. इन तीनों अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है और सुपर हिट साबित हुई है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!