शाह हाउस का बंटवारा करने के लिए बहू डिंपी देगी कोर्ट की धमकी, अनुपमा देगी ऐसा जवाब की लोग कहेंगे- सास हो तो ऐसी

नई दिल्ली: सीरियल अनुपमा के 1000 एपिसोड पूरे हो गए हैं, जिसके चलते मेकर्स कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. जहां हाल ही में सीरियल के प्रोमो में अनुपमा ने छोटी बहू डिंपी को चांटा जड़ दिया था तो वहीं वह बेटे समर को शाह हाउस में अलग हिस्सा देती हुई नजर आई थी. लेकिन लेटेस्ट एपिसोड और भी जबरदस्त होने वाला है, जिसे देखकर फैंस कहेंगे सास हो तो ऐसी.



लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो गुरुमां मालती देवी के कारण डिंपी बौखलाई नजर आ रही है. वहीं अनुपमा को शाह हाउस बुलाकर वह खरीखोटी सुना रही है. इतना ही नहीं नौबत यहां तक आ गई कि वह पूरी शाह फैमिली को दोगला बताते हुए बा बापूजी की भी बेइज्जती करती है. लेकिन अनुपमा उसे थप्पड़ जड़ देती है. इसी बीच बेटा समर बीच में आने की कोशिश करता है. लेकिन अनुपमा उसे रोक देती है और खरी खोटी सुनाती है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान, 15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

डिंपी की बात सुनते ही अनुपमा और शाह परिवार हैरान रह जाएगा. डिंपी कहेगी कि घर पर उनका भी हक है, जिसे वह लेकर जाएंगे चाहे उन्हें कोर्ट तक क्यों ना जाना पड़े. इस बात को सुनकर वनराज, समर को समझाने के लिए कहेगा. लेकिन वह अपनी पत्नी का साथ देगा. दूसरी तरफ शाह हाउस में अनुज को पाखी की तारीफ करता देख बरखा और अधिक को जलन होगी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर, रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

error: Content is protected !!