ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में विविध गतिविधियों का आयोजन

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में स्कूल प्रांगण में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम संस्था के प्रार्थना प्रांगण में चन्द्रयान-3 का चन्द्रमा पर लैडिंग का प्रारूप प्रस्तुत किया गया। जिसमें समस्त विद्यार्थियों को यह बताया गया कि किस प्रकार चन्द्रयान-3 अपनी निश्चित दूरी तक करते हुए चन्द्रमा पर सफलतापूर्वक पहुँची, साथ ही बच्चों को विज्ञान के चमत्कार के विषय में सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। प्रारूप प्रस्तुतीकरण देखकर समस्त विद्यार्थी हर्षोल्लास से गद्गद हो उठे।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

इस गतिविधि के पश्चात् राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पहली से चैथी तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओं प्रतियोगिता, कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए थाली सज्जा प्रतियोगिता, कक्षा नवमीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता इत्यादि गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस गतिविधि के पश्चात् महिला समानता दिवस मनाया गया जिसमें संस्था के विद्यार्थियों को महिलाओं के अधिकार के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि महिला समानता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

आगे उनको बताया गया कि सर्वप्रथम 26 अगस्त 1920 को इसकी शुरूआत हुई थी। महिला समानता दिवस अमेरिका में मनाया गया था। तब से लेकर आज तक इस दिवस को महिला समानता दिवस के रूप में सम्पूर्ण देश में मनाया जाने लगा। विविध गतिविधियों से संस्था प्रांगण गूंज उठा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों कार्यालयीन कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!