Champa Arrest : शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करने वाले आरोपी राजेश सहिस को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित अजीत कुमार तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने घर के सामने में खड़ा था, तभी राजेश सहिस आया और अजीत कुमार तिवारी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : कैंची निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा के रहने वाले हैं आरोपी...

अजीत कुमार तिवारी ने पैसे देने से मना किया तो राजेश सहिस ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की. इस पर पुलिस ने आरोपी राजेश सहिस के खिलाफ के खिलाफ IPC की धारा 294, 327 और 506 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

पुलिस ने मेंहदीपारा चांपा निवासी आरोपी राजेश सहिस को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!