Sakti Big Update : नहाने के दौरान 2 युवक के नाला में डूबने का मामला, मौके पर पहुंची ASP गायत्री सिंह, मौके किया मुआयना, 1 घंटे तक गोताखोरों ने दोनों युवकों की खोजबीन, मौके पर मालखरौदा TI समेत पुलिस बल मौजूद रहे

सक्ती. मालखरौदा ब्लॉक के कनईडीह-नगझर के नाला में नहाने के दौरान दो युवक नाला में डूब गए हैं. मौके पर सक्ती एएसपी गायत्री सिंह पहुंची और मौके मुआयना किया. गोताखोरों की टीम ने 1 घंटे तक युवकों की खोजबीन की, लेकिन अभी तक युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मौके पर मालखरौदा टीआई राजेश चंद्रवंशी समेत पुलिस बल मौजूद रहे.

 



मालखरौदा टीआई राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि क्रेशर उद्योग में काम करने वाले बिहार के आलम खान, ईफरान खान दोपहर 2 बजे 6 लोगों के साथ कनईडीह-नगझर के बगान नाला में नहाने गए हुए थे, तभी आलम खान और ईफरान खान, नाला में डूब कर बह गए हैं, जिसकी खोजबीन के लिए गोताखोरों की टीम बुलाई गई है और दोनों युवकों की खोजबीन की जा रही है. फिलहाल, घटना के 5 घण्टे बाद भी दोनों का पता नहीं चला. बुधवार की सुबह फिर से खोजबीन की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!