Devon Conway और Daryl Mitchell ने चकनाचूर किया Kohli-Dravid का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर वन

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पहले वनडे मुकाबले में 8 विकेट से पटखनी दी। कीवी टीम की इस जीत के हीरो डेवोन कॉनवे और डेरियल मिचेल रहे। दोनों ही बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेली और तीसरे विकेट के लिए 180 रन की अटूट साझेदारी जमाई। कॉनवे-मिचेल की जोड़ी ने इस पार्टनरशिप के साथ ही विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के 11 साल पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर डाला है।



कॉनवे-मिचेल ने तोड़ा कोहली-द्रविड़ का रिकॉर्ड

डेवोन कॉनवे और डेरियल मिचेल के आगे इंग्लैंड के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए। कीवी जोड़ी ने बेहद आसानी से खेलते हुए न्यूजीलैंड को 292 रन के लक्ष्य तक पहुंचाया। इंग्लैंड के कार्डिफ में स्थित सोफिया गार्डन्स के मैदान पर इंग्लिश टीम के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टनरशिप जमाने का रिकॉर्ड अब कॉनवे और मिचेल के नाम दर्ज हो गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

न्यूजीलैंड की इस जोड़ी ने विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला है। कोहली-द्रविड़ ने कार्डिफ में साल 2011 में 170 रन की साझेदारी निभाई थी। वहीं, धोनी-रैना ने इसी मैदान पर साल 2014 में 144 रन की पार्टनरशिप की थी।

बेकार गई स्टोक्स-बटलर की आतिशी पारी
इससे पहले रिटायरमेंट से वापस लौटे बेन स्टोक्स और कप्तान जोस बटलर ने इंग्लैंड की ओर से दमदार पारी खेली। स्टोक्स ने 69 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। वहीं, बटलर ने 68 गेंदों पर 72 रन कूटे। इन दोनों के अलावा, डेविड मलान ने 54 और लियाम लिविंगस्टोन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर 52 रन की आतिशी पारी खेली।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए मालखरौदा के जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर किया गया प्रदान, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जिला पंचायत CEO, एसडीएम, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य रहे मौजूद

बराबरी पर खत्म हुई थी टी-20 सीरीज
पहले वनडे मैच को जीतकर न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले चार मैचों की टी-20 इंटनरेशनल सीरीज बराबरी पर खत्म हुई थी। सीरीज के पहले दो मैचों में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन किया था, तो आखिरी के दो मुकाबले में कीवी टीम ने जोरदार कमबैक करते हुए बाजी मारी थी। सीरीज का दूसरा वनडे मैच 10 सितंबर को खेला जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!