Elvish Yadav: बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं एल्विश यादव! फिल्म शूटिंग के लिए विदेश रवाना हुए यूट्यूबर

नई दिल्ली. रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से सबके दिलों पर राज करने वाले एल्विश यादव (Elvish Yadav) शो खत्म होने के बाद भी फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। वह हर दिन कोई न कोई अपडेट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ एक ऐसी न्यूज शेयर की, जिसे जानने के बाद उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं हो सकता।

 



एल्विश ने शेयर किया नया वीडियो
एल्विश यादव अक्सर यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करते हैं, जिसमें वह अपने रूटीन से जुड़ी जानकारियां शेयर करते हैं। इन वीडियोज में वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के बारे में भी बात करते हैं। मंगलवार को उन्होंने नया वीडियो शेयर किया, जिसमें फिल्म शूटिंग की जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

फिल्म शूटिंग के लिए रवाना हुए एल्विश
इस वीडियो में एल्विश अपने दोस्तों के साथ घूमते नजर आते हैं। इसके बाद वह घर जाकर अपनी मां से सभी को मिलाते हैं। इस दौरान मां-बेटे की खट्टी मीठी नोंकझोक भी देखने को मिलती है, जिस पर खुद एल्विश की हंसी छूट जाती है।

वीडियो के अंत में एल्विश बताते हैं कि वह फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हो रहे हैं। हालांकि, वह कहां जा रहे हैं, उस जगह का खुलासा उन्होंने नहीं किया, लेकिन वीडियो के थंबनेल में उन्होंने दुबई रवाना होने की बात बताई।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

उर्वशी रौतेला के साथ रिलीज होगा एल्बम
एल्विश यादव बुलंदियों को छूते जा रहे हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के साथ ‘हम तो दीवाने’ म्यूजिक एल्बम में रोमांस करते देखे जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!