मिनी हल्क’ के नाम से दुनिया भर में मशहूर इस बच्चे ने 2 साल की उम्र में मोड़ दिया था लोहे का एंगल

दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं, जो अपनी खास क्वालिटीज और कारनामों के चलते सुर्खियों में छा जाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही बच्चा चर्चाओं में है, जिसके कारनामे सुनकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे. दरअसल, जब यह बच्चा 2 साल का था, तब उसने अपने छोटे-छोटे हाथों से लोहे की एंगल को मोड़ दिया था. बच्चे के ऐसे ही कई कारनामों के चलते दुनिया उसे ‘मिनी हल्क’ (mini hulk) के नाम से पहचानने लगी है.

 



कहते हैं बॉडी बनाना बच्चों का खेल नहीं, लेकिन मिशिगन (Michigan) के लियाम होकेस्ट्रा (Liam Hoekstra) नाम के इस बच्चे ने महज 3 साल की उम्र में सिक्स पैक बनाकर लोगों को चौंका दिया था. यही नहीं बताया जा रहा है कि, यह बच्चा एक झटके में ही बर्फ की सिल्‍ल‍ियों को अपने सीने से चकनाचूर कर देता है. यही वजह है कि आज सोशल मीडिया पर ये बच्चा ‘मिनी हल्क’ नाम से छाया हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 में उन्होंने द वर्ल्ड्स स्ट्रॉन्गेस्ट टॉडलर (World’s Strongest Toddler) नामक एक डॉक्यूमेंट्री में अभिनय किया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ‘मेडिकल मिस्ट्री’ (medical mystery) बताया. वायरल तस्वीरों में आप तीन साल की उम्र में जबरदस्त बॉडी और एब्स बनाते लियाम होकेस्ट्रा को देख सकते हैं. बताया जा रहा है कि, लियाम होकेस्ट्रा ने मात्र पांच महीने की उम्र में ही चलना शुरू कर दिया था. इतना ही नहीं छह महीने तक उसने सीढ़ियां-चढ़ना और उतरना शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

हैरानी की बात तो यह है कि, 18 महीने में वह फर्नीचर उठाने और इधर-उधर ले जाने में सक्षम हो गए. लियाम सिर्फ 1 साल के थे जब वह पुल-अप कर सकने में समर्थ थे. यही वजह थी कि उनकी बॉडी पर सिक्‍स पैक उभर आए थे. इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे, लेकिन कुछ समय बाद ही जैसे उन्होंने पहचानना मुश्किल हो गया. छोटी उम्र में यह बच्‍चा ऐसे ऐसे कारनामे कर रहा था, जिसके बारे में जानकर लोग हैरान थे. जांच के बाद डॉक्‍टरों ने पाया कि लियाम मायोस्टैटिन नामक की दुर्लभ जेनेटिक स्थिति का श‍िकार है, जिसमें मांसपेश‍ियां बेहद मजबूत हो जाती हैं. लियाम अब 19 साल के हैं, जो मुस्केगॉन चीफ्स की स्क्वर्ट बी टीम के लिए हॉकी खेलते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!