एक्‍सीडेंट के बाद नहीं खुले स्‍कॉर्पियो के एयरबैग, Anand Mahindra समेत 13 पर कराई FIR

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले एक शख्‍स ने आनंद महिंद्रा के अलावा कंपनी के 13 कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR कराई है। आरोप है कि महिंद्रा कर्मचारियों ने उन्‍हें बिना एयरबैग लगी स्‍कॉर्पियो बेच दी। स्‍कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई और घटना में उनके इकलौते बेटे की जान चली गई।

 



मिंट की रिपोर्ट में बताया गया है कि राजेश मिश्रा नाम के व्‍यक्ति ने दिसंबर 2020 में शहर के तिरुपति ऑटो से ब्‍लैक कलर की स्‍कॉर्पियो खरीदी थी। तब उसके लिए 17.39 लाख रुपये चुकाए गए थे। कंपनी ने राजेश को गाड़‍ी की सभी खूबियां बताई थीं। राजेश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा द्वारा दिखाए गए विज्ञापनों को भी देखा था।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

रिपोर्ट के अनुसार, राजेश ने वह स्‍कॉर्पियो कार अपने बेटे डॉ. अपूर्व मिश्रा को तोहफे में दी थी। 14 जनवरी 2022 को गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। लखनऊ से कानपुर लौटते हुए कोहरे के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में राजेश मिश्रा के बेटे अपूर्व की जान चली गई।

रिपोर्ट कहती है कि घटना के बाद 29 जनवरी को राजेश ने तिरुपति ऑटो पर पहुंचकर गाड़ी में खामियों के बारे में बताया। यह भी जानकारी दी कि उनके बेटे ने सीट बेल्‍ट लगाई थी, लेकिन हादसे के दौरान एयरबैग नहीं खुले। कहा कि धोखाधड़ी करके उन्‍हें गाड़ी बेची गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि गाड़ी जांच परखकर बेची गई होती, तो हादसे में उनके बेटे की मौत नहीं होती।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर कंपनी के कर्मचारियों ने उनके साथ बहस की। कंपनी के मैनेजर के कहने पर शिकायतकर्ता के परिवार से अभद्रता की गई। उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में गाड़ी को भी महिंद्रा के शोरूम पहुंचा दिया गया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!