Janjgir Attack Arrest : सहकारी बैंक के गार्ड के सिर पर शराब की बोतल से हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, इस वजह से किया था हमला… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने सहकारी बैंक के गार्ड प्रकाश तिवारी के सिर पर शराब की बोतल से हमला करने वाले आरोपी रशीद खान और परमेश्वर राठौर को गिरफ्तार किया है और दोनों को न्यायिक हिरास्त मे भेज दिया है. दोनों आरोपी कन्हईबन्द गांव के रहने वाले हैं.



सहकारी बैंक के गार्ड प्रकाश तिवारी ने बताया कि वे बैंक में ड्यूटी कर रहे थे, तभी 2 लोग बैंक में आए और स्टाफ के साथ बैंक मैनेजर से गाली-गलौज करने लगे. मैनेजर के कहने पर दोनों को गार्ड ने बाहर निकाला तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी. एक शख्स ने झोले में रखी शराब की बोतल से गार्ड प्रकाश तिवारी के सिर पर हमला कर दिया. हमले से गार्ड, लहूलुहान हो गया.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : केलो नदी के उद्गम स्थल को पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित, कलेक्टर ने पहाड़ लुड़ेग का किया निरीक्षण, उद्गम स्थल के संरक्षण और विकास पर ग्रामीणों से की चर्चा...

बैंक के स्टाफ के द्वारा घायल गार्ड को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले में आईपीसी की धारा 307, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया और आरोपी रशीद खान और परमेश्वर राठौर को गिरफ्तार किया है .

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : कलेक्टर ने निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण, ठेकेदार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

error: Content is protected !!