Janjgir-Akaltara Attack Arrest : बीच-बचाव करने गए युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से चाकू जब्त, घायल युवक का बिलासपुर में चल रहा इलाज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने बीच-बचाव करने गए युवक फिरोज कुर्रे के ऊपर चाकू से हमला करने वाले नाबालिग सहित 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण, गृह भेजा गया है. गिरफ्तार आरोपी रूपेश उर्फ टिंगा को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है. आरोपियों से पुलिस ने चाकू को जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, अमरताल गांव के फिरोज कुर्रे ने बताया कि 3 मार्च की रात को उसके घर के सामने रूपेश उर्फ टिंगा और एक नाबालिग लड़का दोनों के बीच आपसी विवाद हो रहा था. दोनों को समझाने पर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया था.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

इधर, हमले की वजह से गंभीर रूप से घायल युवक फिरोज कुर्रे को बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां युवक का इलाज चल रहा है. पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले नाबालिग सहित 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

Related posts:

error: Content is protected !!