Janjgir Big News : सहकारी बैंक के गार्ड के सिर पर शराब की बोतल से हमला, गार्ड को आई चोट, FIR दर्ज कर सिटी कोतवाली पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सहकारी बैंक के गार्ड प्रकाश तिवारी के सिर पर शराब की बोतल से हमला करने वाले आरोपियों रसिक खान और परमेश्वर राठौर के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और मामले में जांच की जा रही है. दोनों आरोपी, कन्हईबन्द गांव के रहने वाले हैं.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Death : करंट की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत, रेत से भरे हाइवा के ऊपर तिरपाल बिछाते वक्त हुआ हादसा, सड़क के ऊपर से गुजरा है 11 केव्ही तार...

सहकारी बैंक के गार्ड प्रकाश तिवारी ने बताया कि वे बैंक में ड्यूटी कर रहे थे, तभी 2 लोग बैंक में आए और स्टाफ के साथ बैंक मैनेजर से गाली-गलौज करने लगे. मैनेजर के कहने पर दोनों को गार्ड ने बाहर निकाला तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी.

एक शख्स ने झोले में रखी शराब की बोतल से गार्ड प्रकाश तिवारी के सिर पर हमला कर दिया. हमले से गार्ड, लहूलुहान हो गया. बैंक के स्टाफ के द्वारा घायल गार्ड को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले में आईपीसी की धारा 307, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : आकस्मिक मृत्यु के 2 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत, बलौदा और शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र के पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद...

error: Content is protected !!