Janjgir Big Update : झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत होने का आरोप, दो डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया, बिसरा को जांच के लिए किया गया प्रिजर्व… पढ़िए खबर…

जांजगीर-चाम्पा. नैला में झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत होने का आरोप परिजन ने लगाया है. जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की टीम ने महिला के शव का पोस्टमार्टम किया है. पोस्टमार्टम के बाद शव के बिसरा को जांच के लिए प्रिजर्व किया गया है. पीएम रिपोर्ट में अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 



इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

दरअसल, कन्हाईबंद गांव के राकेश ताम्रकार की पत्नी किरण ताम्रकार को सर्दी-बुखार था. वे दोनों नैला गणेश प्रतिमा दर्शन के लिए आ रहे थे. उससे पहले नैला के दर्रीपार के झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज कराने गए थे. परिजन का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया था, जिसके कुछ वक्त बाद महिला की मौत हो गई थी. घटना के बाद हड़कम्प मच गया था और महिला को लेकर जिला अस्पताल परिजन पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने महिला किरण ताम्रकार को मृत घोषित कर दिया था.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इधर, महिला के शव का पोस्टमार्टम 2 डॉक्टरों की टीम ने किया है और पीएम में मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आने पर शव के बिसरा को जांच के प्रिजर्व किया गया है. अब बिसरा की जांच से महिला की मौत के कारण का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!