Janjgir Big Update : बेटे के हमले से घायल पिता की हुई मौत, अब हत्या का जुर्म दर्ज करेगी पुलिस, आरोपी बेटे को भेजा जा चुका है सलाखों के पीछे, इस बात पर और ऐसे की थी वारदात… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के शांतिनगर से बेटे ने बुजुर्ग पिता के सिर पर ईंट से वार किया था. गम्भीर रूप से घायल बुजुर्ग पिता को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है. हमले की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे शंकर सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मर्ग डायरी मिलने के बाद प्रकरण में विधिवत कार्रवाई की जाएगी और हत्या की धारा 302 लगाई जाएगी.

 



दरअसल, बुजुर्ग पिता दयाराम सारथी, अपने बेटे शंकर सारथी को किसी कारण से घर से निकाल रहा था और बेटे से गाली-गलौज कर रहा था. इससे तैश में आकर बेटे शंकर सारथी ने पास में रखी ईंट से उस पर हमला कर दिया था. घटना में पिता दयाराम सारथी के सिर पर गंभीर चोट आई थी और उसे इलाज के लिए बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

मामले की रिपोर्ट के बाद आरोपी बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 294, 323 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपी बेटे शंकर सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इधर, घायल पिता दयाराम सारथी की बिलासपुर के अस्प्ताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि मर्ग डायरी मिलने के बाद धारा 302 के तहत हत्या का जुर्म दर्ज किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!