Janjgir News : केंद्रीय विद्यालय में स्काउट गाइड का 3 दिवसीय प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान शिविर आयोजित, 27 केंद्रीय विद्यालय के 175 स्काउट गाइड शामिल हुए

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के केंद्रीय विद्यालय में स्काउट गाइड का 3 दिवसीय प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान शिविर आयोजित हुआ. स्काउट गाइड शिविर में प्रदेश के 27 केंद्रीय विद्यालय के 175 स्काउट गाइड शामिल हुए. साथ ही, केंद्रीय विद्यालय के स्काउट गाइड से जुड़े शिक्षक भी पहुंचे थे.

 



3 दिनों के स्काउट गाइड शिविर में छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में ट्रेनिंग दी गई. छात्रों को नैतिक शिक्षा से लेकर मुसीबत के वक्त उससे सामना करने की जानकारी के साथ ही अनेक तरह का प्रशिक्षण दिया गया. स्काउट गाइड के तृतीय सोपान शिविर के केंद्रीय विद्यालय जांजगीर के प्राचार्य केके चन्द्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और छात्रों के द्वारा बनाए गए अलग-अलग तंबू के साथ अन्य निर्माण की जानकारी ली. साथ ही, छात्रों के प्रयास की सराहना प्राचार्य ने की. इसके अलावा शिविर में छात्रों ने ‘नो प्लास्टिक’ का संदेश दिया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

इस मौके पर स्काउट गाइड के शिविर समन्वयक संजीव कुमार शर्मा, सन्तोष कुमार धांडे, पुरुषोत्तम लाल साहू, हरिशचंद्र, अजय कुमार यादव, आरके कटकवार, दानीदास ए. गिरिया, टीआर चौहान के साथ ही जांजगीर केवी के बिश्राम केरकेट्टा, श्रीमती फूल कुमारी पटेल, बिहारी लाल कुंभकार, मिथिलेश कौशिक, सुधीर कुमार, बिमल मिंज, रामेश्वर पटेल, नंद किशोर धिवर, श्रीमती नमिता बाला, श्रीमती अपूर्वा तिवारी, रंजीत सिंह समेत अन्य स्टाफ और स्काउट के छात्र मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!