JanjgirChampa Arrest : गांजा की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है.



दरअसल, चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बसंत सोनी, अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी बसंत सोनी के कब्जे से 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 13 टीआई और 2 एसआई के तबादले... SSP ने जारी किया आदेश...

पुलिस ने आरोपी बसंत सोनी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20बी के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!