Mark Antony Box Office Collection Day 5: मार्क एंटनी जीत ले गया दर्शकों का दिल, बॉक्स ऑफिस पर कमाई की सुनामी

नई दिल्ली: जेलर ने कुछ समय पहले तमिल सिनेमा में जमकर धूम मचाई थी. फिल्म ने पूरे भारत में लगभग 650 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जेलर में रजनीकांत नजर आए और उन्होंने फैन्स का खूब दिल जीता. लेकिन 15 सितंबर को एक और तमिल फिल्म रिलीज हुई. इसका नाम है मार्क एंटनी. मार्क एंटनी में तमिल स्टार विशाल नजर आए और उन्होंने फैन्स का दिल जीतने का काम किया. फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और फिल्म अपने बजट को वसूल चुकी है और प्रॉफिट में आ चुकी है. फिल्म में विशाल और एसजे सूर्या के काम को खूब पसंद किया जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

विशाल की फिल्म मार्क एंटनी पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. सेकनिल्क के मुताबिक, मार्क एंटनी ने पांच दिन में 40.30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. मार्क एंटनी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.35 करोड़ रुपये, दूसरे दिन नौ करोड़ रुपये, तीसरे दिन 10.1 करोड़ रुपये, चौथे दिन शुरुआती 7.95 करोड़ रुपये और पांच करोड़ रुपये कमाए हैं. ऐसे में फिल्म के जल्द ही पचास करोड़ रुपये के पार पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

विशाल की तमिल फिल्म ‘मार्क एंटनी का बजट लगभग 28 करोड़ रुपये है. इस तरह फिल्म चार दिन में ही फायदे का सौदा साबित हो चुकी है. मार्क एंटनी पीरियड साइंस फिक्शन एक्शन मूवी है. इस अधिक रविचंद्रन ने डायरेक्ट किया है. मार्क एंटनी नें विशाल और एस.जे. सूर्या के साथ रितु वर्मा, सेल्वाराघवन, सुनील और अभिनय भी हैं. म्यूजिक जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!