JanjgirChampa Arrest : चाकू दिखाकर ट्रेलर से डीजल की लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार और चाकू को जब्त

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने चाकू दिखाकर ट्रेलर से डीजल की लूट करने और डीजल खरीददार सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपियों के कब्जे से 385 लीटर डीजल, साढ़े 3 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त कार और चाकू को जब्त किया है.

 



दरअसल, ट्रेलर ड्राइवर रात्रि में कोरबा के दीपक से कोयला भरकर जांजगीर के कन्हईबंद गांव आने के लिए निकला था, तभी बिरगहनी के कोलवाशरी के पास राजकुमार खांडे, साहिल पाटले, हितेश लहरे ने चाकू दिखाकर ट्रेलर को रुकवाया और 400 लीटर डीजल लूट ली.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की और डीजल के खरीददार लखन जांगड़े सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!