Janjgir Ganeshotsav : किसान के रूप में विराजे गणपति, सजावट में छत्तीसगढ़िया अंदाज, प्रसाद में छत्तीसगढ़ी पकवान, छ्ग की संस्कृति को आगे बढ़ाने की नायाब कोशिश

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के चितरपारा में किसान के रूप में स्थापित गणेश प्रतिमा की खूब चर्चा है, वहीं पंडाल को छत्तीसगढ़ी संस्कृति से ओतप्रोत किया गया है. रोज प्रसाद, छ्त्तीसगढ़ी व्यंजन का वितरण किया जाता है. इस खास अंदाज की गणेश प्रतिमा और रिद्धि-सिद्धि के साथ छत्तीसगढ़िया चीजों की सजावट को देखने लोग पहुंच रहे हैं. जांजगीर के चितरपारा में विराजित गणेश प्रतिमा और सजावट, लोगों को आकर्षित कर रही है और यह गणेश पंडाल चर्चा में है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

गणेश प्रतिमा को जहां किसान का रूप देकर खेती की सामग्री हंसिया और धान को हाथ में थमाया गया है. इसी तरह विराजित रिद्धि-सिद्धि को छत्तीसगढ़ी गहनों को पहनाया गया है. साथ ही, पंडाल के आसपास ऐसी चीजों से सजावट की गई है, जिससे छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक दिख रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!