JanjgirChampa Arrest : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक बलौदाबाजार से गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी अमित डहरिया के खिलाफ धारा 363, 366, 376, एवं पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी अमित डहरिया, बलौदाबाजार-भाठापारा जिले का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : पकरिया बाड़ा में गौशाला एवं रसोई घर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न, महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त के साथ सम्मिलित हुए सियाराम शरण महाराज

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 6 सितंबर को थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बेटी को अमित डहरिया शादी का झांसा देकर भगा ले गया है.

मामले में पुलिस ने बलौदाबाजार जिले से वार्ड नं 11 दसरमा रोड से अमित डहरिया के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Police Transfer : 106 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने आदेश जारी किया, जिले में खुलेगा महिला महिला, पुलिसकर्मियों की हुई पोस्टिंग... देखिए पूरी सूची...

error: Content is protected !!