JanjgirChampa Big Accident : यात्री बस ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, 2 लोगों की मौके पर मौत, 1 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल, घायल को अस्पताल में भेजा गया, मौके पर पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. खरौद के मुख्य मार्ग में यात्री बस ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचल दिया. हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं 1 गम्भीर घायल को खरौद अस्पताल भेजा गया है, जिसे बिलासपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है. घटना के बाद शिवरीनारायण पुलिस मौके पर है. बाइक सवार तीनों व्यक्ति, बलौदाबाजार जिले के अमलीडीह गांव के रहने वाले हैं.

 



शिवरीनारायण टीआई अशोक द्विवेदी ने बताया कि खरौद के बस स्टैंड के आगे मोड़ पर शिवरीनारायण रोड में बस ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचल दिया है. घटना में 2 व्यक्ति की मौत हो गई है, 1 गम्भीर रूप से घायल है. बाइक सवार लोग अमलीडीह गांव के रहने वाले बताए गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

मामले में जांच की जा रही है. घटनास्थल पर नगर पंचायत खरौद के अध्यक्ष कांति केशरवानी भी पहुंचे थे और स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने मदद की. घटनाकरित बस को थाना भिजवा दिया गया है और मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!