JanjgirChampa Big News : महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिरने से 1 महिला की मौत, 2 झुलसी, जिला अस्पताल में भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के पहरिया गांव में खेत में काम करने गई 3 महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिर गई और घटना में 1 महिला की मौत हो गई है. आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिलाएं झुलसी हैं, जिन्हें जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती किया गया है. मृतक महिला का नाम लक्ष्मीन बाई था.

 



दरअसल, पहरिया गांव में 3 महिलाएं खेत में काम करने गई थीं. इसी दौरान बारिश होने लगी और आकाशीय बिजली गिर गई. इस दौरान तीनों महिलाएं, आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई. घटना में 1 महिला की मौत हो गई है, घायल 2 महिलाओं का इलाज जिला अस्पताल जांजगीर में किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamganidih News : बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित, महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...
error: Content is protected !!