Sakti Big News : नहर में मिला युवक का शव, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के जैजैपुर-मालखरौदा नहर पुल के पास नहर में युवक का शव मिला है. मृतक युवक की पहचान नही हुई है. जैजैपुर के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया है. डायल 112 की मदद से पुलिस को सूचना मिली थी. जैजैपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जैजैपुर-मालखरौदा नहर पुल के पास नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिला है. डॉयल 112 की मदद से पुलिस को सूचना मिली थी. जैजैपुर के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया है. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!