JanjgirChampa Big News : देशी शराब पीने से 2 लोगों की मौत, मृतकों में 1 महिला और 1 पुरूष शामिल, शराब पीने के बाद बिगड़ी थी तबियत, पहले भी सेना के जवान समेत 3 की हुई थी मौत, आखिर कब रुकेगी शराब पीने से मौत की घटना ?

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के अमोदा गांव में देशी शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में 1 पुरुष किरन प्रधान और 1 महिला ललिता सूर्यवंशी शामिल है. घटना की गम्भीरता को देखते हुए कोरबा से FSL की टीम पहुंची. साथ ही, जांजगीर डीएसपी शैलेन्द्र पांडेय और नवागढ़ टीआई टीएस पट्टावी अमोदा गांव पहुंचे थे. FSL की टीम ने शराब की बोतल, डिस्पोजल का सैम्पल लिया है. जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों ने देशी शराब उपलब्ध कराई थी, उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. आशंका है कि किसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है ?

 



बड़ी बात यह है कि नवागढ़ थाना क्षेत्र में 15 मई को रोगदा गांव में सेना के जवान समेत 3 लोगों की शराब पीने से मौत हुई थी. ऐसे में माना जा सकता है कि इस मसले पर अब सियासत तेज होगी, क्योंकि दोनों गांव अमोदा और रोगदा, जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्र में आता है और यहां से नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल विधायक हैं.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

दरअसल, अमोदा गांव में राखी त्योहार पर हनुमंता गांव का किरन प्रधान, अपने ससुराल आया था, जहां पड़ोसी महिला ललिता सूर्यवंशी के साथ देशी शराब पी. शराब पीते ही दोनों की तबियत बिगड़ गई. दोनों को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

आज दोनों शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ जिला अस्पताल में हुआ है. अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं है. डॉक्टर का कहना है कि बिसरा को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. घटना के बाद नवागढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों का बयान लिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

आपको बता दें, 15 मई को रोगदा गांव में सेना के जवान समेत 3 लोगों की शराब पीने से मौत हुई थी. इस घटना के बाद हड़कम्प मचा था. अब फिर अमोदा गांव में 2 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं ? घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. अमोदा गांव में मृतक महिला का शव पहुंचा तो रो-रोकर परिजन बेहोश हो गए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!