JanjgirChampa Big News : करंट से 2 युवकों की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची, मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने जांच की बात कही, PM रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी, घटना को लेकर इस तरह की बात आ रही सामने, पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के कोकड़ी नाला में 2 युवकों देवा यादव और रवि केंवट की लाश मिली है. कोकड़ी नाला पुल की रॉड को काटने के दौरान करंट से दोनों युवक की मौत होने की बात सामने आ रही है. मौके पर लोहे की रॉड के टुकड़े भी मिले हैं. यहां पास के खम्भे से बिजली सप्लाई लेकर पुल की रॉड को काटने की बात कहीजा रही है.

 



साथ ही, घटना के वक्त अन्य लोगों के भी मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और परिजन का बयान लेकर जांच कर रही है. मामले में अभी पुलिस ने जांच की बात कही और PM रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, कटौद गांव में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब कोकड़ी नाला में 2 युवकों देवा यादव और रवि केंवट की लाश मिली. देखते ही देखते यह खबर गांव में फैल गई और घटनास्थल पर सैकड़ों लोग पहुंच गए. घटना की सूचना के बाद नवागढ़ टीआई तुलसिंह पट्टावी, स्टाफ के साथ पहुंचे हैं और पंचनामा कार्रवाई की जा रही है. परिजन का बयान लिया जा रहा है. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

अभी फिलहाल, पुल में लोहे की रॉड को काटते वक्त करंट की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत होने की बात सामने आ रही है. साथ ही, घटना के वक्त अन्य लोगों के भी मौजूद होने की आशंका जताई गई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

error: Content is protected !!