JanjgirChampa Big News : रास्ता रोककर शराब पीने रुपये की मांगे, नहीं देने पर बाइक में लगा दी आग, दो युवक सहित अन्य लोगों के खिलाफ FIR

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद के बुंदेला चौक मेन रोड के पास दो नामजद सहित अन्य लोगों ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने लगे. रुपये नहीं देने पर बाइक को आग के हवाले कर दिया. इस पर शिवरीनारायण पुलिस ने दो नामजद युवक आकाश यादव उर्फ वैभव रोहित पटेल एवं अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 327, 34 के तहत FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पकरिया के सहदेव यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी मौसी के लड़के राहुल यादव के साथ, खोखरी गांव के उसके जीजा प्रीतम यादव के घर काम से गया था. वापस आते समय राहुल को छोड़ते जाते वक्त राहौद के बुंदेला चौक के पास आकाश यादव उर्फ वैभव, रोहित पटेल और अन्य लोगों ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए रुपये की मांग की. रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे, तब दोनों युवक वहां बाइक को छोड़कर भाग गए और घटना की जानकारी अपने परिजन को दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

बाद में वापस आकर देखने बाइक क्रमांक CG 11 BG 8153 आकाश यादव, रोहित पटेल एवं अन्य लोग आग लगा दिए थे. इससे बाइक पूरी तरफ से जल गई थी. फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने राहौद के आकाश यादव उर्फ वैभव, रोहित पटेल एवं अन्य लोग के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!