JanjgirChampa FIR : पंच ने राजमिस्त्री से की गाली-गलौज, पैर खींचकर गिराया, आई चोट, थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में पंच हीर कुमार ने राजमिस्त्री राज कुमार केंवट से गाली-गलौज कर उसके पैर को खींचकर गिरा दिया है. घटना में राजमिस्त्री के सिर और पीठ पर चोट आई है. मामले में पुलिस ने आरोपी पंच के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323 के तहत अपराध दर्ज किया है.

 



रिपोर्ट में राजमिस्त्री राज कुमार केंवट ने बताया कि वह तालाब के पास खड़ा था, तभी वार्ड 3 के पंच हीर कुमार को राजमिस्त्री ने आवारा मवेशियों पर प्रतिबंध लगाने कहा. इसके बाद आरोपी पंच, तैश में आ गया है और गाली-गलौज करते हुए राजमिस्त्री के पैर को खींचकर गिरा दिया. घटना में राजमिस्त्री को चोट आई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने आरोपी पंच के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!