JanjgirChampa Big News : नगर पंचायत खरौद के गोठान में 29 गायों की मौत होने BJP नेताओं का आरोप, मैदान में फेंकने के बाद बदबू से लोगों का हो रहा था जीना मुहाल, CMO ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत खरौद के गोठान में 29 गायों की मौत होने का आरोप भाजपा नेताओं ने लगाया है. गोठान में चारा, पानी और शेड की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से मवेशियों की मौत हो रही है. मवेशियों की मौत के बाद उसे पास के मैदान में फेंक दिया गया था और लोग, बदबू से परेशान थे. आरोप है, मृत मवेशियों को गड्ढा खोदकर दफन किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

बीजेपी नेताओं की शिकायत के बाद पामगढ़ तहसीलदार प्रियंका बंजारा भी पहुंची और मौके का मुआयना किया, लेकिन उन्हें मौके पर मृत गाय नहीं मिली. आज पामगढ़ एसडीएम भी जांच करने जा सकते हैं.

दूसरी ओर, खरौद नगर पंचायत के सीएमओ बुधराम दिनकर ने कहा है कि गोठान में कोई गाय की मौत नहीं हुई है. नगर में और सड़क दुर्घटना में मृत मवेशियों को मैदान में लोगों के द्वारा फेंका गया था. गोठान में चरवाहा है और चारा-पानी की व्यवस्था है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!