JanjgirChampa Big News : नवविवाहिता की मौत का मामला, जिला अस्पताल में हुआ शव का पोस्टमार्टम, महिला के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया ये आरोप… पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के पौना गांव में 21 वर्षीय नवविवाहिता ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली. जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मामले में जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. परिजन के पहुंचने पर पुलिस ने बयान लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया है. महिला के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है. उसका कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रताड़ित करते आ रहे थे.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

दरअसल, मुलमुला क्षेत्र के पौना गांव की 21 वर्षीय प्रियंका यादव ने जहर सेवन कर लिया. जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. आज जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. अभी पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है. पीएम रिपोर्ट से महिला की मौत का पता चलेगा.

महिला के पिता श्रवण कुमार का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग परेशान कर रहे थे. 16 अप्रेल 2022 को कृष्णा यादव के साथ प्रियंका की शादी हुई थी और जब प्रियंका, 4 माह की गर्भवती थी तो उसका आबर्शन करा दिया था. उन्होंने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है.

मामले में एडिशनल एसपी अनिल सोनी का कहना है कि महिला की मौत पर मर्ग कायम किया गया है. मर्ग डायरी को मुलमुला थाना भेजी जाएगी. इसके बाद पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच में जो बातें आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!