JanjgirChampa Big News : नीम पेड़ गिरने से फल दुकानदार की मौत, ठेला समेत पेड़ में दब गया था दुकानदार, तेज हवा और बारिश के बाद गिरा था पेड़, हादसे के बाद सड़क पर जाम लगा, लोगों ने मुआवजे के लिए चक्काजाम किया, समझाइश पर मानें

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के केरा चौक के पास तेज हवा और बारिश के बाद नीम पेड़ गिर गया और पेड़ के नीचे फल दुकानदार ठेला समेत दब गया. घटना में दुकानदार सुनील केंवट की मौत हो गई है. घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी से पेड़ को सड़क से हटाया गया. इसके बाद शव को मर्च्युरी भेजा गया.

 



शिवरीनारायण के वार्ड 12 निवासी 27 वर्षीय सुनील केंवट, केरा चौक के पास फल दुकान लगाता है. आज शाम करीब साढ़े 5 बजे तेज बारिश और हवा के बाद नीम पेड़ गिरा गया. यहां ठेला समेत फल दुकानदार सुनील केंवट दब गया. पेड़ गिरने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया. इस दौरान स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस की टीम ने जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाया. यहां पीड़ित परिवार को 10 हजार की मदद स्थानीय व्यवसायी बिल्लू अग्रवाल ने की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

कुछ देर बाद प्रशासन से मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने चक्काजाम कर दिया. हालांकि, समझाइश के बाद लोग मान गए और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने की बात कही. इस तरह घण्टे भर से ज्यादा वक्त तक माहौल गरमाया रहा.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!