JanjgirChampa Big News : वाहन चेकिंग के दौरान कार से 11 लाख जब्त, बिलासपुर से अकलतरा जा रही थी कार, रुपये का वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिया गया, आयकर विभाग को रुपये सौंपेंगी पुलिस, मामले में आयकर विभाग करेगी जांच

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-49 पर चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार के नेतृत्व में विशेष टीम के द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी जांच के दौरान कार से 11 लाख 1 हजार 8 सौ रुपये जब्त किया गया है. रुपये के सम्बंध में वैध दस्तावेज नहीं देने पर पुलिस के द्वारा रुपये को आयकर विभाग को सौंपेगी और मामले में आगे की जांच आईटी की टीम करेगी.

 



चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि मुलमुला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर वाहनों की जांच विशेष टीम के द्वारा की जा रही थी. इस दौरान बिलासपुर की ओर से कार क्रमांक सीजी 11/4933 आई. कार में ड्राइवर समेत 3 लोग सवार थे. जांच में काला रंग का बैग मिला और बैग को चेक करने पर 5 सौ, 2 सौ, सौ, 50 और 10 रुपये के नोट के साथ कुल 11 लाख 1 हजार 8 सौ रुपये के नोट मिले.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

रकम के संबंध में कार सवार अकलतरा निवासी पोल्ट्री फार्म व्यवसायी यूसुफ सौदागर को पुलिस के द्वारा धारा 91 के तहत नोटिस जारी किया गया, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दे सके. इसके बाद पुलिस ने धारा 102 के तहत 11 लाख 1 हजार 8 सौ रुपये को जब्त किया है. चाम्पा एसडीओपी ने बताया है कि जब्त रकम को आयकर विभाग को सौंपी जाएगी और आगे की जांच आयकर विभाग की टीम करेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!