Sakti Murder Arrest : महिला पर टांगी और डंडे से हमला कर हत्या का मामला, आरोपी पति गिरफ्तार, 3 साल से महिला को पत्नी बनाकर रखा गया था आरोपी ने, मालखरौदा पुलिस ने भेजा जेल

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने छोटे रबेली गांव में महिला पर टांगी और डंडे से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी ने 3 साल से महिला को पत्नी बनाकर रखा था. पुलिस के मुताबिक, दोनों में खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था.

 



मालखरौदा टीआई राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि छोटे रबेली गांव के 33 वर्षीय मनबोध चौहान, पिछले 3 साल से मंतोषी संवरा को पत्नी बनाकर रखा था. 4 सितम्बर की रात्रि में खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति तैश में आ गया और अपनी पत्नी मंतोषी संवरा पर टांगी और डंडे से हमला कर हत्या कर दी. सूचना के बाद एएसपी गायत्री सिंह, मालखरौदा टीआई राजेश चंद्रवंशी समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिया भेजा गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति मानबोध चौहान के विरुद्ध आईपीसी की धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!