Korba Gyapan : इलेक्ट्रिक ऑटो संघ के सदस्यों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर से स्टैंड की व्यवस्था करने की मांग की, इन बातों से कराया अवगत…

कोरबा. इलेक्ट्रिक ऑटो संघ के सदस्यों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर से स्टैंड की व्यवस्था करने की मांग की है. इलेक्ट्रिक ऑटो संघ के सदस्यों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टैंड जैसे अन्य जगह पर स्टैंड की व्यवस्था करने की मांग की है, जिससे वह स्वतंत्र रूप से अपना व्यवसाय कर सके.

 



दरअसल, इलेक्ट्रिक ऑटो संघ के सदस्यों का कहना है जिला ऑटो संघ के चालको द्वारा उन्हें सवारी नहीं दी जाती है और स्टैंडों से उन्हें भगा दिया जाता है. साथ ही उनसे जबरदस्ती सदस्यता दिलाकर उनसे पैसे की लूट भी की जाती है. इस सभी बातों को लेकर उन्होंने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर के समक्ष रखा है और न्याय की गुहार लगाई है. दूसरी ओर, जिला ऑटो संघ के सचिव यशवंत कौशिक ने इन सभी बातों को झूठा और बेबुनियाद बताया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : NH-49 पर सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक सवार टकराया, मौके पर बाइक सवार की मौत...

फिलहाल, इस मामलें में दोनों पक्षों के सदस्यों को बैठकर बैठक के माध्यम से सलाह मशवरा करना चाहिए और हल निकालना चाहिए, जिससे दोनों पक्ष में शांति कायम रहे और सुचारू रूप से अपना व्यवसाय कर पाए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!