Janjgir News : कृषक चेतना मंच के बैनर तले किसानों ने अनोखे अंदाज में निकाली रैली, गेड़ी में चढ़कर, डंडा नाच और कीर्तन के साथ निकाली रैली, ये है किसानों की 26 सूत्रीय मांगें… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में कृषक चेतना मंच के द्वारा किसानों ने 26 सूत्रीय मांगों को लेकर अनोखे अंदाज में रैली निकाली और प्रदर्शन किया. किसानों ने पहले धरना दिया, फिर छ्ग की संस्कति की झलक दिखाते डंडा नाच, गेड़ी में चढ़कर और कीर्तन के साथ रैली निकाली. केरा रोड से रैली निकली, इसके बाद कचहरी चौक से होते हुए रैली एसडीएम दफ्तर पहुंची. यहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा.

 



किसानों की 26 सूत्रीय मांगों में केंद्र सरकार से सम्बंधित 7 और राज्य सरकार से सम्बन्धित 19 मांगे हैं. राज्य सरकार से सम्बंधित मांगों में खरीफ फसल के धान में खरीदी पर न्याय योजना के तहत प्रति एकड़ 9 हजार से 12 हजार करने, पंजीकृत रकबा में कांट-छांट ना हो, किसानों की मृत्यु के 10 दिन के भीतर मृत्यु प्रमाण पत्र और फौती काटने की मांग, रबी फसल में धान का सही मूल्य निर्धारित करने समेत अन्य मांग शामिल है, वहीं केंद्र सरकार से सम्बंधित मांगों में पीएम सम्मान निधि की राशि बढाने की मांग, चावल से इथेनॉल बनाने राज्य सरकार को अनुमति देने की मांग, जिले को राष्ट्रीय बागवानी मिशन में शामिल करने समेत अन्य मांग शामिल है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!