JanjgirChampa News : सेवा कार्यो को प्राथमिकता क्रम में करने से ही जनप्रतिनिधि होने की सार्थकता : गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सभापति ने अपनी निधि से प्रदान किया मर्च्युरी बॉक्स

जांजगीर-चाम्पा. जि.पं. सभापति और भाजपा नेता गगन जयपुरिया ने अपनी जिला विकास निधि से मर्च्युरी बॉक्स शव फ्रीज़र प्रदान किया है I ये शव फ्रीज़र उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिर्रा को प्रदान किया है I

 



गगन जयपुरिया ने बताया कि पुरे जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में कही भी मरचुरी बॉक्स नहीं था , जब कभी शव को गर्मी के समय रात भर अंतिम संस्कार अथवा पोस्टमार्टम के लिये रोकना होता था, तब परिजन को दुःख के समय अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ता था I ये शव फ्रीज़र पुरे क्षेत्रवासी दुःख के समय अपनी सुविधा के अनुसार लाना ले जाना कर सकते है I इस शव फ्रीज़र के बाद दुःख के समय कठिनाई में कमी आएगी I उनका कहना है कि सेवा कार्यों को प्राथमिकता क्रम में करने से ही जनप्रतिनिधि होने की सार्थकता है I

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

विगत तीन वर्षो से बम्हनीडीह में एक एम्बुलेंस भी जन सेवा में समर्पित कर चलाया जा रहा है और अपने जिला पंचायत के 15वें वित्त से बिर्रा में भी एक और एम्बुलेंस दिया गया है, जो बहुत जल्द बिर्रा में आ जाएगा I गगन जयपुरिया ने अभी तक 21 पानी के टैंकर ग्राम पंचायतो में और 6 वाटर कूलर भी बैंको में प्रदान किया गया है, ताकि लोगो को शीतल और शुद्ध पेय जल मिल सके I गगन जयपुरिया के इन कार्यों की पुरे क्षेत्र में सराहना हो रही है I

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!