Champa Arrest : तलवार लहराकर भयभीत करने वाले आरोपी को चाम्पा पुलिस ने तिलकनगर से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने तलवार लहराकर भयभीत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में दिया है.

 



चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बस स्टैंड के पास तलवार हाथ में लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है. इस पर चांपा पुलिस ने तत्काल दबिश दी और आरोपी सनत उर्फ दादू पटेल के कब्जे से तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी सनत उर्फ दादू पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चैतन्य महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 8 पदकों के साथ महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव...

Related posts:

error: Content is protected !!